भारत मे लगातार बढ़ती महँगाई
written by; sonali kesarwani. पिछ्ले 2 सालो मे भारत मे महंगाई लगातार बढी है। नवंबर 2019 मे भारत मे कोरोना का केस आया तब चीजे उतनी खराब नही हुई थी लेकिन जब कोरोना बेकाबू हो गया तब भारत की अर्थव्यवस्था चरमराती हुई दिखी। 2020 से लगातार कोरोना के केस बढ़े और दुनिया के किसी भी देश ने तब तक इसकी vaccine नई बनाई थी। और भारत समेत दुनिया के लगभग हर देश मे कोरोना लगभग पूरी तरह अपने पैर पसार चुका था , नौबत यहां तक आ गई भारत मे सम्पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाने से हम कोरोना के बढ़ते रफ्तार को तो रोकने मे कही ना कही सफल हुए लेकिन इसकी वजह से भारत मे जो महंगाई और बेरोजगारी बड़ी उसका खामियाजा अभी तक भारत का आम नागरिक झेल रहा है। कोरोना की पहली लहर से हर व्यक्ति अनजान था और उस दौरान सम्पूर्ण लॉकडाउन ही एक मात्र उपाय दिख रहा था। लेकिन अचानक लॉकडाउन लगाने से छोटे मजदूरो और किसानो को कितनी परेशानी हुई इसका अन्दाजा शायद ही कोई लगा सकता है। लेकिन जब दूसरी लहर आई तो यह अत्यन्त विकराल स्वरूप ले कर आई थी, क्योंकि सबसे ज्यादा मौते इसी समय पे हुई थी , एक तरफ सरकार अपनी तरफ से हर सम्भव प्रयास कर रही थी तो वह...